पुणे

पुणे में रोड रेज की घटना: दो किमी तक महिला का पीछा, फिर आरोपी ने मुंह पर किया वार; पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Pune Road Rage: पुणे में एक रोड रेज की घटना में कार ड्राइवर ने एक महिला को बुरी तरह से पीटा है। महिला ने आरोप लगाया कि कार ड्राइवर ने दो किमी तक उसका पीछा किया और फिर उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Pune Road Rage: महाराष्ट्र के पुणे से रोड रेज की घटना सामने आई है, जहां कार ड्राइवर ने एक महिला को बुरी तरह से पीटा है। यह घटना शनिवार दोपहर की बानेर-पाशन रोड के पास की बताई जा रही है। बताया गया कि रोड रेज की घटना में ड्राइवर ने एक 27 वर्षीय महिला को बेरहमी से पीटा है।

दो किमी तक पीछा, फिर किया वार

जानकारी के अनुसार, महिला अपने दो बच्चों के साथ स्कूटी पर सवार थी। इस दौरान एक कार ड्राइवर ने दो किलोमीटर तक महिला का पीछा किया और फिर उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे चेहरे पर मुक्के से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। महिला ने इसका वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उसके नाक से खून निकलता हुआ दिख रहा है।

महिला ने सुनाई आपबीती

घायल महिला ने न्याय की मांग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल किया और शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पुणे पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर और उसके साथ मौजूद एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 74, 115(2), 352 और 3(5) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

दो आरोपी गिरफ्तार

चतुरशृंगी पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच चल रही है। बता दें कि आए दिन अलग-अलग शहरों से ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है। रोड रेज की घटना में लोगों की जान तक जा चुकी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!