पुणे

Pune News: जल्द बनेंगे तीन जगह प्रीपेड ऑटो रिक्शा के स्टैंड, ज्यादा किराया खर्च करने से मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 01:27 PM IST

Pune News: ट्रैफिक पुलिस ने प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड शुरू करने का फैसला किया है। यह स्टैंड पुणे रेलवे स्टेशन, स्वारगेट और वकदेवाड़ी बस स्टॉप पर शुरू होंगे। आम लोगों की बहुत बार ऑटो रिक्शा चालक की ओर से ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत मिलती रहती हैं। प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड को 2019 में पुणे रेलवे स्टेशन पर लॉन्च किया गया था।

Image

प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड जल्द शुरू (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फिर शुरू होंगे प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड
  • शहर की तीन जगहों पर शुरू होती सुविधा
  • ऑटो रिक्शा चालक अब नहीं ले सकेंगे मनमाना किराया


Pune News: आम लोगों की बहुत बार ऑटो रिक्शा चालक की ओर से ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत मिलती रहती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए शहर की ट्रैफिक पुलिस ने पुणे रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड के साथ-साथ दो अन्य जगह स्वारगेट और वकदेवाड़ी बस स्टॉप पर फिर से खोलने का फैसला किया है। यात्रियों का कहना है कि, ऑटो रिक्शा चालक न केवल अधिक किराया वसूलते हैं, बल्कि कम दूरी होने पर सवारी करने से भी मना कर देते हैं और अक्सर दुर्व्यवहार करते हैं।

प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड को 2019 में पुणे रेलवे स्टेशन पर लॉन्च किया गया था, लेकिन कोविड की महामारी चलते इसे बंज रखा गया था। ब्रेक के बाद, सितंबर 2021 में प्रीपेड बूथ को फिर से शुरू किया गया था। हालांकि, 29 मार्च, 2022 को इसे फिर से बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर से पुणे ट्रैफिक पुलिस ने शुरू करने का फैसला किया है।

15 दिनों में फिर शुरू होंगे प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड

इस बाबत पुणे रेलवे डिवीजन के प्रवक्ता मनोज झावर ने कहा है कि, बूथ जल्द ही फिर से शुरू होगा। ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त विजय कुमार मगर काफी वक्त से शहर में भीड़भाड़ वाली जगहों पर प्री-पेड ऑटो रिक्शा स्टैंड शुरू करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने जानकारी दी है कि, अगले 15 दिनों में, पुणे रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड फिर से शुरू हो जाएगा और यह दो अन्य जगहों- स्वारगेट बस स्टैंड और वकदेवाड़ी एसटी बस स्टैंड पर भी शुरू होगा। लोग इस प्रकार की सुविधाओं की मांग कर रहे हैं क्योंकि कई ऑटो रिक्शा चालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

ऑटो रिक्शा ड्राइवर अतिरिक्त शुल्क नहीं लेंगे

अगर प्रीपेड ऑटो रिक्शा स्टैंड को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है, तो पुणे ट्रैफिक पुलिस शहर के अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी प्रीपेड टैक्सी स्टैंड खोलने की योजना बनाएगी। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि एक बार प्रीपेड स्टैंड शुरू हो जाने के बाद, ऑटो रिक्शा ड्राइवर अतिरिक्त शुल्क नहीं लेंगे। पुलिस को शिकायत मिली है कि पुणे रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े ज्यादातर ऑटो रिक्शा बिना मीटर के चलते हैं। ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ पुणे ट्रैफिक पुलिस अक्सर कार्रवाई करती रहती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article