पुणे

Pune News: क्वालिटी काउंसिल के साथ मिलकर पीसीएमसी करेगा अपनी स्कूलों में सुधार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 03:01 PM IST

Pune News: पिंपरी चिंचवड नगर निगम (पीसीएमसी) ने अपने यहां के स्कूलों में छात्रों की शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ सहयोग किया है। जिसके तहत लगभग 128 सरकार स्कूल में सुधार किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे में पीसीएमसी डाटा एंट्री और अन्य लिखा-पढ़ी जैसे बुनियादी कामों के लिए संविदा कर्मचारियों को नियुक्त करेगा।

Image

पीसीएमसी के स्कूलों का होगा सुधार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पीसीएमसी सरकारी स्कूलों में बढ़ाएगा शिक्षा का स्तर
  • 128 सरकार स्कूल में सुधार किया जाएगा
  • क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ किया सहयोग

Pune News: आने वाले दिनों में पुणे के सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह के बदलने वाली हैं। इतना ही नहीं स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर भी किया जाएगा। पिंपरी चिंचवड नगर निगम (पीसीएमसी) के शिक्षा विभाग ने अपने स्कूलों में छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ सहयोग किया है। लगभग 57,000 छात्रों के नामांकन के साथ पीसीएमसी सीमा में लगभग 128 सरकार स्कूल हैं, जिसमें सुधार किया जाएगा। इस सहयोग की जानकारी पीसीएमसी प्रमुख शेखर सिंह ने दी है।

शेखर सिंह ने कहा है कि, हर एक छात्र पीसीएमसी के लिए प्राथमिकता होगी और आगामी शैक्षणिक वर्ष में उनके शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। पीसीएमसी की कोशिश होगी कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र अपने प्रदर्शन को अगले स्तर तक ले जा सकें। उनके अलावा अन्य छात्र जो संघर्ष कर रहे हैं उन्हें व्यक्तिगत ध्यान देकर सर्वश्रेष्ठ शिक्षा दी जा सके।

संविदा कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा

शेखर सिंह ने यह भी बताया है कि, जब शिक्षा की बात आती है तो शिक्षक हमेशा प्राथमिकता रहेंगे और इसलिए संविदा कर्मचारियों को काम पर रखने से शिक्षकों पर प्रशासनिक काम का बोझ कम हो जाएगा। ज्यादातर समय प्रशासनिक और अन्य कामों के कारण बहुत बार शिक्षक छात्रों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। ऐसे में पीसीएमसी ने डाटा एंट्री और अन्य लिखा-पढ़ी जैसे बुनियादी कामों के लिए संविदा कर्मचारियों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद शिक्षक भी अपने छात्रों के लिए अधिक जवाबदेह होंगे।

कई विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

इतना ही नहीं पीसीएमसी ने यह भी फैसला किया है कि, अपने शिक्षक कर्मचारियों के काम की क्षमता बढ़ाने के लिए निजी शिक्षा अकादमियों के सहयोग से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण के विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पिछले साल दिसंबर में बताया गया था कि, निपुण भारत योजना के तहत स्कूलों में दूसरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों का विषय मूल्यांकन 22 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच किया जाएगा ताकि उनकी समझ के स्तर की जांच की जा सके। मूल्यांकन छात्रों की पहली भाषा, गणित, अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन में उनकी क्षमता पर ध्यान देगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article