पुणे

Pune Suicide Case: इस वजह से बेटे ने मां -बाप और बहन को उतारा मौत के घाट, फिर खुद के साथ किया कुछ ऐसा...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 08:50 PM IST

Pune Police: पुणे से बीते शुक्रवार को एक घर में परिवार के चार लोगों के शव मिले थे। सभी को लगा था कि, यह सामूहिक सुसाइड का केस है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए खुलासा किया है कि, शेयर मार्केट में पैसा डूबने से परेशान शख्स ने अपने मां-बाप और बहन को खाने में जहर देकर मार दिया। इसके बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी।

Image

पुणे में सामूहिक आत्महत्या के प्रकरण में बेटे ने ही पूरे परिवार को दिया था खाने में जहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्रवार को एक ही घर में मिले थे चार लोगों की शव
  • सभी लोग समझ रहे थे सामूहिक आत्महत्या का केस
  • शेयर मार्केट में पैसा डूबा तो बेटे ने परिवार के लोगों को जहर देने के बाद खुद भी खाया


Pune Crime News: पुणे में शुक्रवार को एक परिवार के चार सदस्यों के उनके ही घर में शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोग इस केस को परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने का मामला समझ रहे थे। इस मामले में पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, यह केस सुसाइड का नहीं, बल्कि सामूहिक मर्डर का है। जिसे बाहर के किसी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर के ही सदस्य ने अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया है कि, इंजीनियर बेटे ने पहले अपने माता-पिता और बहन को खाने में जहर मिलाकर खिलाया था। इसके बाद उसने खुद भी जहर खाकर और अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। पुलिस ने बताया कि, इस घटना के पीछे की वजह शेयर मार्केट में पैसा डूबना है।

इंजीनियर बेटे ने सारी पूंजी शेयर मार्केट में डूबा दी

पुलिस ने बताया कि, मृतक परिवार का बेटा ऋषिकेश थोटे पेशे से एक इंजीनियर था। वह शेयर मार्केट में पैसा निवेश भी किया करता था। बताया जाता है कि, शेयर बाजार में उसे बड़ा घाटा लग गया। उसके सारे परिवार की जमा पूंजी उसमें डूब चुकी थी। इतना ही नहीं उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से जो पैसा उधार लिया था, वह भी शेयर मार्केट में जा चुका था। इसी से परेशान होकर उसने परिवार वालों को जहर देकर खुद भी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, यह परिवार मूल रूप से अमरावती जिले के रविदास नगर का रहने वाला था। यह परिवार एक साल पहले ही पुणे में रहने के लिए आया था।

पुणे के इस इलाके का है मामला

पुलिस ने बताया कि, जब इंजीनियर ऋषिकेश को लगा कि, मेरे जाने के बाद उसके इस परिवार का क्या होगा। उसे लोगों का कर्ज लौटाने का कोई विकल्प नहीं सूझ रहा था। इसके बाद उसने बाजार से जहर लाकर खाने में मिला दिया और पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना पुणे जिले के मुंधावा में केशव नगर कॉलोनी की बताई जा रही है। जहां शनिवार सुबह एक मकान में रह रहे पति-पत्नि और बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article