शहर

Pune News: थ्रीव्हीलर-कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत; देखें Accident का CCTV Video

पुणे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने थ्री-व्हीलर टेम्पो को टक्कर मार दी, इसके बाद वह सीधे बाइक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में कल यानी सोमवार 18 मई को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। यह रोड एक्सीडेंट पुणे के पाबळ लिआके में हुआ। जहां कार और थ्री-व्हीलर टेम्पो की आमने-सामने टक्कर हुई और इस टक्कर के बाद कार वहां से गुजर रही एक बाइक से टकरा गई। इस हादसे में एक घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और वहां हड़कंप मच गया।

पुणे में कहां हुआ सड़क हादसा?

हादसे के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पुणे के पाबळ इलाके में एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान वह सिंगल रोड पर दाईं ओर चली गई, जहां कार दूसरी तरफ से आ रहे थ्री-व्हीलर टैम्पो से टकरा गई। थ्री-व्हीलर टैम्पो से कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि टैम्पो पलट गया और उसमें सवार लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर बाईं तरफ को चली गई, जहां उसने एक बाइक को टक्कर मारी।

CCTV में कैद हुआ एक्सीडेंट

जब कार की टक्कर बाइक से हुई तो बाइक सवार तुरंत जमीन पर गिर गया और वह कार के नीचे आते-आते बचा। इस हादसे में तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। यह सड़क दुर्घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे (CCTV Footage) में कैद हुई है, जिसे आपने ऊपर देखा होगा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की कोशिश की।

पुलिस जांच में क्या आया सामने?

शुरुआती जांच में पुलिस ने कार पर नियंत्रण खोने को इस हादसे के लिए जिम्मेदार माना है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को वाहनों से निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक इस हादसे में घायल एक महिला की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article