Meghalaya News: मेघालय सरकार ने राज्य के बेघर लोगों के लिए छत देने की तैयारी कर ली है। अब, प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मेघालय सरकार द्वारा 1.40 लाख लोगों को घर बनाकर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार सरकार चालू वित्त वर्ष में लाखों लोगों को किफायती घर बनाकर देने का लक्ष्य तय किया हुआ है। इस लक्ष्य के अनुसार ही सरकार काम करेगी और बेघर लोगों के छत पाने के सपने को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत भारत में रहने वाले लाखों लोगों का अपना घर खरीदने का सपना पूरा हुआ है। उसी को ध्यान में रखते हुए मेघालय सरकार भी इस योजना के तहत 1.40 लाख लोगों को घर देगी।
तीन गुना ज्यादा घर बनाने का है लक्ष्य
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सरकार ने पिछले साल में भी इस योजना के तहत घर बनाए थे। इस साल पिछले साल की तुलना में तीन गुना ज्यादा घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री संगमा ने बात करते हुए आगे बताया कि पिछले चार सालों में सरकार का लक्ष्य 40 से 50 हजार आवास का था, लेकिन इस साल का लक्ष्य 1.40 लाख घरों का है।
केंद्र सरकार से साथ सहयोग का है नतीजा
मेघालय मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए घरों को लेकर कहा कि ये केंद्र सरकार के साथ हमारे सहयोग का नतीजा है। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि हमरे लक्ष्य को पूरा करने के लिए जितने भी घर अधूरे है उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगे ये भी बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि केंद्र सरकार हमारा सहयोग कर रही है। इन मुद्दों पर संलग्न और विस्तार से चर्चा कर रही है। साथ ही हमारे द्वारा आवास बनाने के लिए प्रस्तावित धन की दूसरी किश्त भी जारी कर दी गई है।
आवास का निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पहले ही लगभग 800 रुपये करोड़ की स्वीकृति गई जा चुकी है इसके आधार पर लगभग सभी घर तैयार किए जा चुके हैं और अधूरे रहे घर भी तय समय सीमा में पूरे कर लिए जाएंगे। मेघालय के सीएम कॉनराड संगम को पूरी उम्मीद है कि वह वित्त वर्ष में प्रधानमंत्री योजना के तहत लोगों को देने वाले आवास का अपना लक्ष्य जरूर पूरा कर लेंगे।
