शहर

हाथरस हादसे के बाद प्रेमानंद महाराज का बड़ा फैसला, रात की पदयात्रा अनिश्चित काल तक के लिए की बंद

हाथरस भगदड़ की घटना के बाद प्रेमानंद जी महाराज ने अपनी रात की पदयात्रा अनिश्चित काल तक के लिए बंद करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे, इसके लिए ईश्वर से प्राथर्ना है। बता दें कि वह रात्रि 02:15 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज तक जाते थे, जिस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उनके दर्शन करते थे।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे प्रेमानंद महाराज।
  • पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचते थे भक्त।
  • हाथरस हादसे के बाद लिया गया बड़ा फैसला।

Premanand Maharaj: हाथरस में भगदड़ की घटना के बाद प्रेमानंद महाराज ने बड़ा फैसला लिया है। प्रेमानंद महाराज ने हाथरस हादसे को देखते हुए मथुरा में अपनी रात की पदयात्रा को अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिया है। इसके बारे में प्रेमानंद महाराज की ओर से लेटर जारी कर अपने भक्तों को सूचना दी है।

प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा की बंद

भक्तों के लिए जारी लेटर में कहा गया कि हाथरस में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बहुत ही हृदय विदारक व अत्यंत दुःखद है, जिसमें हम सबकी गहन संवेदना परिजनों के साथ हैं, भविष्य में ऐसी कोई भी घटना ना घटे ऐसी ठाकुर जी के चरणों में प्रार्थना है।

premanand ji mahraj letter

लेटर जारी कर दी गई सूचना।

श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे प्रेमानंद महाराज

बताया गया कि इस घटना के संदर्भ में सावधानी बरतते हुए पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:15 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है। कृपया कोई भी श्रद्धालु रात्रि में रास्ते में दर्शन हेतु खड़े ना हों, ना ही रास्ते में किसी प्रकार की भीड़ लगाएं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article