Prayagraj: रेल में सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए ये एक अहम खबर है। होली के त्योहार पर घर से ट्रेन में सफर पर निकलने की अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो ट्रेनों के पूरे शेड्यूल की पहले जानकारी कर लें। दिल्ली रेल मंडल के तहत देवबंद में प्री व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल संचालन प्रभावित रहेगा।
इंटरलॉकिंग का काम 2 मार्च तक चलेगा। प्रयागराज से चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 28 फरवरी को मेरठ तक ही जाएगी। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल में चलने वाली 19 ट्रेनों का संचालन भी बाधित होगा। दूर दराज के लिए संचालित ट्रेनों को बदले गए मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी होगी।
