प्रयागराज

Prayagraj News: प्रेमिका से नाराज छात्र ने गोली मार कर दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर लगाए कई आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 09:02 PM IST

Prayagraj News: प्रयागराज के मनमोहन पार्क कटरा मोहल्ले में एक छात्र ने तमंचे से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। छात्र के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें मृतक ने एक युवती पर बेवफाई करने समेत कई आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

Image

प्रयागराज में छात्र ने तमंचे से गोली मार की सुसाइड। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. फतेहपुर का रहने वाला था छात्रा, यहां कर रहा था ग्रेजुएशन
  2. शनिवार देर रात तंमचे से गोली मार किया सुसाइड सुबह मिला शव
  3. मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग और बेवफाई का जिक्र

Prayagraj News: प्रेमिका से नाराज एक छात्र ने खुद को तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक फतेहपुर का रहने वाला था और मनमोहन पार्क कटरा मोहल्ले में किराए पर रहता था। मृतक की पहचान 23 वर्षीय कृष्णा सिंह के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस को जांच के दौरान युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने प्रेम प्रसंग का जिक्र करते हुए अपनी प्रेमिका पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्नलगंज थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस की तरफ से परिवार के लोगों को घटना की जानकारी देने के साथ उन्‍हें बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि फतेहपुर के धाता गांव निवासी कृष्णा प्रयागराज में ग्रेजुएशन करने के लिए आया था। वह पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम में बाइक रिपेयरिंग का काम भी करता था। यहां उसका एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दोनों में अनबन थी, जिसकी वजह से शनिवार देर रात युवक ने तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मार जान दे दी। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।

प्रेमिका की बेवफाई से आहत था मृतक

मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में एक युवती को इसका दोषी ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि, वह युवती से लंबे समय से प्‍यार करता था और शादी करना चाहता है, लेकिन युवती सिर्फ उसके पैसों का उपयोग कर रही थी। युवक ने लिखा है कि, वह युवती पर हर माह अपनी पूरी सैलरी खर्च कर देता था, लेकिन उसके बाद भी युवती उसे धोखा देती रही और किसी दूसरे से भी उसका प्रेम प्रसंग चलता रहा। जब उसे इसका पता चला और वह अलग होना चाहा तो युवती उसे फंसाने की धमकी देने लगी, जिसकी वजह से वह सुसाइड कर रहा है।

कर्नलगंज थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने कहा कि, प्रारंभिक जांच में सुसाइड नोट के आधार पर घटना की वजह प्रेम प्रसंग का विवाद सामने आया है, हालांकि इस मामले का दूसरे एंगल से भी जांच कर जा रही है। मृतक के परिवार वाले आ रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article