Prayagraj Magh Mela 2023: हर किसी के दिमाग में पुलिस की एक सख्त रवैये वाली इमेज बसी है। मगर इस बार प्रयागराज पुलिस की एक नई इमेज देखने को मिलेगी। माघ मेले के चलते संगम के तीरे पर बसी टेंट सिटी में खाकी सिंघम के जैसे नहीं बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ गांधी गिरी के साथ पेश आएगी।
बता दें कि, माघ मेले में हजारों पुलिस कार्मिक तैनात किए गए हैं। संगम के तीरे पर देश भर के लाखों लोग श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए जुटे हैं। महकमे के आला अधिकारियों के साफ निर्देश हैं कि, नियमों की अवहेलना पर पुलिस सख्ती के बजाय गांधीगिरी स्टाइल में लोगों से समझाइस करेगी, अपना बिहेवियर जेन्युइन रखेगी।
