Attack on Kinnar Jagadguru Himangi Sakhi: प्रयागराज से रविवार को एक बड़ी खबर सामने आई यहां पर फिल्म अभिनेत्री रही ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का विरोध करने वाली किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस मामले को ममता कुलकर्णी के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है और किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लग रहा है।
गौर हो कि ममता के विरोध में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कहा था- 'किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है, एक महिला को महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया। वो भी तब जब उसके अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं'
हमला शनिवार रात सेक्टर-आठ स्थित कैंप में किया गया, हिमांगी सखी का आरोप है कि लक्ष्मी नारायण अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आई थीं, जिनके पास त्रिशूल, फरसा जैसे हथियार थे उधर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मारपीट करने के आरोपों को गलत बताया है।
