शहर

Prayagraj News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन आज समाप्त, 11 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुए विवाद के बाद ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अनशन पर बैठे थे। ​​ लेकिन आज 11वें दिन वे अपना अनशन स्थगित करने वाले हैं। हालांकि मेला क्षेत्र छोड़ने से पहले वे आज 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

Image

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Prayagraj News: प्रयागराज में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज अपना अनशन स्थगित करने वाले है। मौनी अमावस्या पर हुए विवाद के बाद से वे मेला क्षेत्र में अनशन पर बैठे हैं। आज 11वें दिन उन्होंने अनशन को स्थगित करने का फैसला लिया है। आज दोपहर वे मेला क्षेत्र छोड़कर देंगे और प्रयागराज में अपने आश्रम में चले जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज दोपहर 12 बजे मेला क्षेत्र से प्रस्थान करेंगे। अनशन स्थगित करने और मेला क्षेत्र छोड़ने से पहले वे आज सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 11 दिन से अनशन पर

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 11 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की भी सूचना मिली थी। जिसपर लोगों का कहना था कि वे सर्दी के मौसम में खुले स्थान पर लगातार बैठ हुए थे, जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसकी वजह से उनके समर्थकों और अनुयायियों में नाराजगी भी देखने को मिली थी। गणतंत्र दिवस के दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने शिविर के बाहर ध्वजारोहण भी किया था। साथ ही शिष्यों और श्रद्धालुओं के साथ राष्ट्रगान भी गाया था। जिसके बाद वे फिर से शिविर के बाहर अनशन पर बैठ गए थे।

मौनी अमावस्या पर हुआ था विवाद

गौरतलब है कि प्रयागराज में माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को मौनी अमावस्या स्नान करने से मेला प्रशासन और पुलिस द्वारा कथित तौर पर रोके जाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से ही वे चर्चा में हैं। हाल ही वे शंकराचार्य के शिविर के बाहर हंगामा भी हुआ था। कुछ असमाजिक तत्व उनके शिविर के बाहर लाठी-डंडे के साथ पहुंच गए थे। जिनमें से कुछ युवकों ने उनके शिविर में जबरन घुसने का प्रयास भी किया था। जब उन्हें रोका गया तो युवक मारपीट करने लगे। इस घटना के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी जान को खतरा बताया था और शिकायत पत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की थी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article