शहर

Cloudburst in Himachal: हिमाचल में फटा बादल, आसमान से आया बाढ़ का सैलाब; नेशनल हाईवे-3 समेत 16 सड़कें बंद!

Cloudburst in Himachal: हिमाचल में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद एनएच-3 का एक हिस्सा बंद किया गया है। राज्य में कुल 15 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं, जिनमें मंडी में 12, किन्नौर में दो और कांगड़ा जिले की एक सड़क शामिल है।

Image

फोटो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Cloudburst in Himachal: हिमाचल के कुल्लू जिले में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन के एक हिस्से को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात हुई इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार मनाली क्षेत्र में अंजनी महादेव नाले में बादल फटने के कारण एनएच-3 पर धुंडी और पलचान पुल के बीच का हिस्सा प्रभावित हुआ है।

15 सड़कें बंद

लाहौल और स्पीति पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक परामर्श जारी कर कहा कि अटल टनल के उत्तरी द्वार से लाहौल और स्पीति से मनाली जाने वाले वाहनों को रोहतांग की ओर मोड़ दिया गया है। यात्रियों से यह भी कहा कि वे केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें, सावधानी से वाहन चलाएं तथा मार्ग में संभावित खतरे के प्रति सचेत रहें।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि बुधवार रात में राज्य में कुल 15 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं, जिनमें मंडी में 12, किन्नौर में दो और कांगड़ा जिले की एक सड़क शामिल है।

इस घटना में एक बिजली परियोजना और कुछ घरों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों यानी 28 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया है। आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि 27 जून को मानसून के आगमन के बाद से राज्य में वर्षाजनित घटनाओं में कुल 49 लोगों की मौत हुई है।

उत्तराखंड में भी तबाही

इसी प्रकार बादल फटने की खबरें उत्तराखंड से भी सामने आ रही है। राज्य में भारी बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। पिछले तीन से चार दिनों में भूस्खलन से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद किया गया। इसके बद्रीनाथ और हेमकुंड जाने वाले मार्ग पर लैंडस्लाइड से मलबा सड़क पर पहुंच गया था, जिससे लंबे समय तक वाहनों की आवाजाही ठप करनी पड़ी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें