शहर

नोएडा में सेक्टर और सोसाइटियों की सुरक्षा ऑडिट करेगी पुलिस, तीन दिन चलेगा अभियान

पुलिस के मुताबिक, सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए पांच से सात अप्रैल तक तीन दिवसीय अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। अभियान चलाकर सुरक्षा ऑडिट की रिपोर्ट जल्द पुलिस आयुक्त को सौंपी जाएगी।

Image

नोएडा हाई राइज सोसायटी का होगा सुरक्षा ऑडिट

Photo : PTI

Noida High Rise Societies: नोएडा में लगातार बहुमंजिला इमारतों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां की सोसायटियों में सुरक्षा व्यवस्था की क्या स्थिति है, यहां रहने वाले लोग और इनका सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सुरक्षा एजेंसी सुरक्षा के जरूरी मानकों का पालन कर रही हैं या नहीं, इस पर प्रशासन की नजर है। सुरक्षा की स्थिति को जांचने के लिए पुलिस अब अभियान चलाने जा रही है।

पांच से सात अप्रैल तक तीन दिवसीय अभियान

पुलिस के मुताबिक, सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए पांच से सात अप्रैल तक तीन दिवसीय अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। अभियान चलाकर सुरक्षा ऑडिट की रिपोर्ट जल्द पुलिस आयुक्त को सौंपी जाएगी। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में 400 से ज्यादा हाईराइज सोसायटी हैं। यहां पर आरडब्ल्यूए, एओए और सुरक्षा एजेंसी काम आधारभूत सुविधाओं से लेकर सुरक्षा का जिम्मा संभालती हैं। पुलिस के मुताबिक, आरडब्ल्यूए, एओए और सुरक्षा एजेंसी संग समन्वय बनाकर जांच की जाएगी।

पहले स्तर पर यह देखा जाएगा कि सोसायटी में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड से लेकर अन्य स्टाफ का सत्यापन हुआ है या नहीं। क्या सोसायटी में आने-जाने वाले लोगों के नाम-पते, मोबाइल नंबर नोट किए जाते हैं या नहीं। रजिस्टर या एप में जानकारी सुरक्षित रखी जाती है या नहीं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, एंगल, देखरेख और गुणवत्ता कैसी है, इसकी भी जानकारी ली जाएगी। साथ ही देखा जाएगा कि रात में सुरक्षा व्यवस्था की क्या स्थिति रहती है। सोसायटी के साथ-साथ आसपास के इलाकों में सुरक्षा के क्या इंतजाम है। अगर जांच में कोई खामी पाई जाती है तो आगे की कार्रवाई होगी।

जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, इस तरह की खामियां पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन खामियों को भी दूर भी कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और किसी भी संभावित घटना को होने से रोका जा सके। उधर, पुलिस स्थानीय लोगों को भी जागरूक करेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई है।

इसके साथ ही पुलिस सुरक्षा एजेंसियों से सेक्टर सोसायटी और माल आदि में काम करने वाले गार्ड्स का डाटा भी एकत्रित करेगी। इसक मकदस संदिग्ध लोगों को चिह्नित करना है। इसके लिए जिले के सभी 26 थाना प्रभारियों को भी टास्क दिए गए हैं। डीसीपी और उच्च अधिकारी पूरे अभीआन की समीक्षा करेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article