शहर

संसद मार्च हिंसा: CJP प्रदर्शन स्थल के आसपास मिले हत्या,दुष्कर्म और डकैती के मामलों के आरोपी; पुलिस जांच में 989 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने

सीजेपी के संसद मार्च के दौरान पिछले सोमवार हुई हिंसा की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2,873 लोगों की पहचान कर उनका सत्यापन किया गया। इनमें से 989 लोगों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों का रिकॉर्ड मिला है।

Image

संसद मार्च हिंसा को लेकर बड़े खुलासे।

नई दिल्ली: संसद मार्च के दौरान 20 जुलाई को हुई हिंसा की जांच में दिल्ली पुलिस को बड़ी संख्या में ऐसे लोगों की पहचान होने का दावा किया गया है,जिनका पहले से गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक,जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास मौजूद 2873 लोगों का सत्यापन किया गया। इनमें से 989 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, दुष्कर्म, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध, अवैध हथियार और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में पहले से केस दर्ज पाए गए।

प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद की गई जांच

सूत्रों के अनुसार,पुलिस ने यह सत्यापन प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद किया। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना था कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों में कितने ऐसे थे, जिनका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने इसके लिए विभिन्न जिला पुलिस इकाइयों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के आपराधिक डेटाबेस और डोजियर रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया।

पुलिस विश्लेषण में सामने आया कि इनमें से 101 लोग हत्या के मामलों, 62 लोग हत्या के प्रयास, 284 लोग डकैती और लूट, 229 लोग आर्म्स एक्ट, 135 लोग स्नैचिंग, 19 लोग अपहरण और 67 लोग एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामलों में पहले से आरोपी रहे हैं। इसके अलावा 61 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले, 25 लोगों पर महिलाओं की अस्मिता भंग या छेड़छाड़ के आरोप, जबकि 6 लोगों पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस का दावा-कई लोग आदतन अपराधी

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार,जांच में केवल पुराने मामलों का पता ही नहीं चला,बल्कि कई ऐसे लोगों की भी पहचान हुई जिन पर एक से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या के मामलों में शामिल 101 लोगों में से 42 पर दो या उससे अधिक आपराधिक मामले दर्ज पाए गए, जबकि 12 लोगों का आपराधिक इतिहास 10 या उससे अधिक मामलों तक फैला हुआ है।

इसी तरह, हत्या के प्रयास के 62 आरोपियों में से 25 लोगों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। डकैती और लूट के 284 आरोपियों में से 155 पर दो या अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 31 लोगों के खिलाफ 10 या उससे अधिक आपराधिक मामले पाए गए। वहीं, जांच में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में भी कई आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया। दुष्कर्म के 61 आरोपियों में से 8 पर कई अन्य मामले दर्ज हैं। महिलाओं की अस्मिता भंग और छेड़छाड़ से जुड़े 25 आरोपियों में से 6 पर भी एक से अधिक मामले दर्ज पाए गए।

इन मामलों के भी मिले आरोपी

जांच में यह भी सामने आया कि 229 लोग आर्म्स एक्ट, 67 लोग एनडीपीएस एक्ट, 135 लोग स्नैचिंग और 19 लोग अपहरण के मामलों में पहले से आरोपी रहे हैं। मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में शामिल 9 लोगों पर दो या उससे अधिक आपराधिक मामले दर्ज पाए गए। पुलिस ने बताया कि सत्यापन के दौरान 216 डोजियर विभिन्न जिला पुलिस इकाइयों द्वारा जांचे गए। जिला स्तर के आंकड़ों में पश्चिम जिला में सबसे अधिक 26 डोजियर, उत्तर-पूर्व जिले में 23, दक्षिण जिले में 22, मध्य जिले में 21 और दक्षिण-पश्चिम जिले में 18 डोजियर की जांच की गई।

पुलिस का कहना है कि यह पूरा सत्यापन संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा की जांच का हिस्सा है। इन निष्कर्षों का इस्तेमाल आगे की जांच में उन लोगों की पहचान करने के लिए किया जाएगा, जिनकी भूमिका की और अधिक जांच आवश्यक है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

संसद मार्च हिंसा: CJP प्रदर्शन स्थल के आसपास मिले हत्या,दुष्कर्म और डकैती के मामलों के आरोपी; पुलिस जांच में 989 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने

संसद मार्च हिंसा: CJP प्रदर्शन स्थल के आसपास मिले हत्या,दुष्कर्म और डकैती के मामलों के आरोपी; पुलिस जांच में 989 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने

Delhi News: जब थमने लगी थीं सांसें, तब देवदूत बनकर पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर; CPR देकर वकील को मौत के मुंह से खींच लाए

Delhi News: जब थमने लगी थीं सांसें, तब देवदूत बनकर पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर; CPR देकर वकील को मौत के मुंह से खींच लाए

CJP प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर कौन रच रहा था अफवाहों का जाल? महाराष्ट्र साइबर सेल ने कसा 500+ प्रोफाइल पर शिकंजा

CJP प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर कौन रच रहा था अफवाहों का जाल? महाराष्ट्र साइबर सेल ने कसा 500+ प्रोफाइल पर शिकंजा

एक अगस्त को दिल्ली में 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20'आयोजित करेगी AAP, केजरीवाल ने लोगों से की जुड़ने की अपील

एक अगस्त को दिल्ली में 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20'आयोजित करेगी AAP, केजरीवाल ने लोगों से की जुड़ने की अपील

Vrindavan News: बांके बिहारी मंदिर के पास अचानक भरभराकर गिरा विशाल पीपल, दो कारें हुईं क्षतिग्रस्त; देखते ही देखते मचा हड़कंप

Vrindavan News: बांके बिहारी मंदिर के पास अचानक भरभराकर गिरा विशाल पीपल, दो कारें हुईं क्षतिग्रस्त; देखते ही देखते मचा हड़कंप