शहर

Sukma News: नक्सलियों के ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी, नकली नोट और प्रिंटर मशीन जब्त

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा में कोराजगुडा इलाके नक्सल प्रभावित इलाका है। यहां पुलिस ने नक्सलियों के ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से उन्होंने 100, 200 और 500 के नकली नोट के साथ प्रिंटर मशीन और विस्फोटक सामग्री को जब्त किया।

Image

सुकमा में पुलिस ने नक्सलियों के ठिकाने पर की छापेमारी

Sukma News:Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा के कुछ इलाकों में पुलिस ने छापेमारी की। उन्हें जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्च ऑपरेशन के तहत पुलिस ने नक्सलियों के ठिकानों की पहचान की और वहां छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से बड़ी संख्या में 100, 200 और 500 के की नकली नोट मिले और साथ ही एक प्रिंटर मशीन भी मिली। बता दें कि सुकमा जिले का कोराजगुडा इलाके नक्सल प्रभावित इलाका है। यहां जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं 50 वाहिनी सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसमें नकली नोट और प्रिंटर मशीन मिली के साथ कई चीजें जब्त की गई।

साप्ताहिक बाजार में खपा रहे थे नकली नोट

पुलिस का दावा है कि आस-पास के इलाके में रह रहे भोले-भाले आदिवासी ग्रामीणों को धोके में रखा जा रहा है। यहां लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में लंबे समय से नक्सली नकली नोट खपा रहे हैं। सुकमा की एसपी किरण चौहान ने बताया कि नकली नोट और प्रिंटर मशीन के साथ नक्सलियों के ठिकाने से बंदूक, वायरलेस सेट और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के ठिकाने से जब्त किया गया सारा सामान भेज्जी थाना के कोराजगुड़ा गांव के जंगल से बरामद किया गया है।

बता दें कि पिछले महीने ही सुकमा में टेटराई तोलनाई के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। ये जानकारी प्राप्त करते ही जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने पर धावा बोला। जवानों की इस कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article