शहर

BJP ने चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, पीयूष गोयल को तमिलनाडु की जिम्मेदारी

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल और मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी (Co-Incharge) बनाया गया है।

Image

पीयूष गोयल तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी नियुक्त (फोटो - PTI)

Photo : PTI

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से कमर कस ली है। साल 2026 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। ऐसे में पार्टी ने चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है।

भाजपा ने आज यानी सोमवार 15 दिसंबर को चुनाव प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल और मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी (Co-Incharge) बनाया गया है।

साल 2026 में उत्तर-पूर्वी राज्य असम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने बैजयंत पांडा को असम का प्रभारी नियुक्त किया है। सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जार्दोश को उप-प्रभारी बनाया गया है।

असम में भाजपा सत्ता में है और वह आगामी चुनाव में अपनी सरकार को बचाने के लिए मैदान में उतरेगी। जबकि तमिलनाडु में भाजपा ने कभी भी सत्ता का स्वाद नहीं चखा है। पार्टी तमिलनाडु में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है। तमिलनाडु में पारंपरिक तौर पर दो द्रविड़ पार्टियों DMK और AIDMK के बीच राजनीतिक जंग देखने को मिलती है और सत्ता का हस्तांतरण भी इन्हीं दो पार्टियों के बीच होता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article