शहर

Pilibhit News: पीलीभीत के गांवों में बाघ का खौफ, घर के बाहर पहुंचा बाघ, देखें वीडियो

Pilibhit News: पीलीभीत में घरों के पास बाघ पहुंचने से लोग दहशत में हैं। लोगो ने कार में सवार होकर बाघ का वीडियो बनाकर वायरल किया है।

Image

पीलीभीत में घरों के पास बाघ के पहुंचने से लोगों में दहशत

Photo : Times Now Digital

Pilibhit News: पीलीभीत के पिपरिया संतोष गांव के निकट बाघ की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई। गांव में आबादी के निकट चहलकदमी करने के बाद बाघ पिपरिया संतोष गांव की सीमा में पहुंच गया। सड़क किनारे झाड़ियों में बाघ देखा गया। ग्रामीणों का कहना है की अनुमति मिलने के बाद भी वन विभाग बाघ को पकड़ने के प्रयास नहीं कर रहा है। इससे लोगों में रोष है।

पीलीभीत के कई गांवों में देखी गई बाघ की मौजूदगी

टाइगर रिजर्व से सटे इलाके में बाघों की मौजूदगी किसानों के लिए सिर दर्द बनी हुई है। तीन दिन तक सपहा गांव में बाघ की मौजूदगी देखी गई। डगा गांव की सीमा में दूसरे बाघ ने दस्तक दे दी। आबादी के निकट चहलकदमी करते देख ग्रामीणों ने शोर शराबा किया। रात भर लोग जागते रहे। इसके बाद बाघ पिपरिया संतोष गांव की सीमा में चला गया है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल पनप रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!