Peoples Pulse Exit Poll 2026: प्रचंड बहुमत से सरकार में लौटेंगी 'दीदी', भाजपा के लिए एक बार फिर कोलकाता दूर

Peoples Pulse Exit Poll 2026, Bengal Chunav ke natije (पीपल्स पल्स चुनाव 2026 एग्जिट पोल): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण का मतदान हुआ। तमाम एग्जिट पोल्स ने भाजपा को बहुमत मिलते दिखाया, जबकि पीपल्स पल्स ने एक बार फिर TMC को बहुमत मिलने की बात कही है। चलिए देखते हैं एग्जिट पोल के नतीजे।

Peoples Pulse Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2026) में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया। राज्य में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हुई, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। 4 मई को यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि क्या ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में वापसी करती हैं या भाजपा इस बार टीएमसी के गढ़ में सेंध लगाने में सफल होती है। साथ ही यह भी तय होगा कि कांग्रेस और वामपंथी दल ‘दीदी’ को सत्ता से हटाने में कामयाब होते हैं या नहीं।

Exit Poll Peoples Puls.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर पीपल्स पल्स का एग्जिट पोल

आज यानी बुधवार 29 अप्रैल को मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आने लगे। कई प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने अपने अनुमान जारी किए हैं। विभिन्न एग्जिट पोल में विभिन्न पार्टियों के प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग आकलन सामने आए हैं। यहां हम आपके लिए Peoples Pulse एग्जिट पोल्स के नतीजे लेकर आए हैं।

End of Feed