पटना

पटना में अपराधी बेखौफ, युवक की गोली मारकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस

बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित होते दिख रही है। पटना के धनरूआ में एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Patna News: बिहार में पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। विपक्ष बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार को घेरता रहा है। इस बीच, पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के एक सुनसान खेत से पुलिस ने रविवार को एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

खेत में मिला युवक का शव

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह सूचना दी कि वीर बाजार के पूर्व बेलदारीचक के पास रोड किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसी सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक के सिर में तीन गोलियों के निशान पाए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या के पूर्व इसके साथ मारपीट की गई है।

युवक की गोली मारकर हत्या

घटनास्थल पर पहुंचे मसौढी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कन्हैया सिंह ने बताया कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। शव के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए हैं। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचकर छानबीन करने में जुटी है।

मृतक की नहीं हो पाई पहचान

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों ने युवक की अन्यत्र हत्या कर शव को यहां फेंक दिया होगा। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article