Patna News : पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी में आए दिन अपराध की घटनाएं हो रही हैं। अब पटना के पाटलिपुत्र इलाके में रविवार रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक मैनपुरा का रहने वाला है जिसका नाम राज रोशन है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस का कहना है कि दो गुटों में विवाद के बाद यह पूरा मामला हुआ। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला दोस्त से जुड़ा हुआ है। दोस्त ने ही दोस्त को गोली मारी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधी की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
छात्रावास के बाहर पथराव एवं फायरिंग
पटना में गत 5 सितंबर की देर रात SK पूरी इलाके में एक छात्रावास पर अपराधियों द्वारा जमकर पथराव और फायरिंग की गई। पथराव एवं गोलीबारी की यह पूरी घटना CCTV में दर्ज हुई। सामने आया वीडियो में 10 से 12 की संख्या में युवकों को छात्रावास के बाहर हंगामा करते देखा जा सकता है। ये युवक छात्रावास के बाहर फायरिंग एवं पथराव करते हैं।
