पटना

Patna News: ड्यूटी के लिए जा रहा था युवक, ट्रेन से गिरकर मौत, सदमे में परिवार

Patna News: काम के सिलसिले में पटना जा रहे एक युवक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि युवक परिवार में इकलौता कमाने वाला था। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Image

ड्यूटी के लिए पटना जा रहा था युवक, ट्रेन से गिरकर मौत

Patna News: बिहार के पटना जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां शनिवार देर रात एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इस हादसे से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम के सिलसिले में पटना जा रहा था, तभी ये हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना प्राप्त करते ही मौके पर जीपीआर की एक टीम पहुंची। मृतक के शव को बरामद किया और हादसे की सूचना परिवार को दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

परिवार के लोगों ने बताया कि युवक देर शाम किसी काम के लिए पटना की ओर जा रहा था। पटना बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास ही वह हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची जीपीआर की टीम ने मृतक की पहचान सत्यम कुमार के रूप में की। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक पटना के बाढ़ में परिवार के साथ रहता था। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। सत्यम कुमार की मौत के बाद परिवार बेसहारा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। मौके पर पहुंची जीपीआर की टीम ने शव को बरामद किया और आगे की कार्यवाही शुरू की। कागजी कार्यवाही के बाद जीपीआर ने रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक का शव परिवार को सौंप दिया गया। परिवार ने मृतक का शव मिलने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article