Purnia Crime: बिहार के पूर्णिया जिले से एक ऐसा जघन्य अपराध सामने आया है जिसने सभी को सन्न कर दिया है। रौटा थाना क्षेत्र के कीलपाड़ा गांव में करीब छह महीने पहले एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत, जिसे आत्महत्या समझा गया था, उसका सच अब सामने आया है, जो हैरान करने वाला है।
आत्महत्या नहीं, मर्डर
करीब छह महीने पहले की बात है, पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के कीलपाड़ा गांव में 26 वर्षीय बबीता देवी और उनके तीन बच्चों, रिया (8), सूरज (5) और सुजीत (3) के शव घर में फंदे से लटके मिले थे। शुरुआती जांच में इसे सामूहिक आत्महत्या बताया गया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पुलिस को झकझोर दिया। जब रिपोर्ट आई तो जांच में यह पता चला कि सभी की गला दबाकर हत्या की गई थी।
क्या है पूरा मामला
जांच में पता चला कि बबीता का गांव के ही युवक से अवैध संबंध था, जिसका नाम निलेश कुमार है। बबीता अपने पति निलेश के ऊपर अपने पति रवि शर्मा को मारने का दबाव बना रही थी ताकि वह दोनों साथ रह सकें लेकिन कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। प्रेमी ने यह बात उसके पति को बता दी और पति और प्रेमी ने मिलकर बबीता को मारने की साजिश रची और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। तीनों बच्चों ने इस कारनामे को देख लिया, इसके बाद हत्यारों ने उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया ताकि राज दफन हो जाए। अंत में शक के दायरे से बाहर रहने के लिए उन्होंने शवों को फंदे से लटका कर सबूत मिटाने की कोशिश की।
ऐसे खुला राज
पुलिस का शक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद गहराया। थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के नेतृत्व में जब निलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई, तब उसने उसने बबीता कुमारी के साथ अवैध संबंध की बात स्वीकारी और पूरी कहानी बताई। दोनों आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं और जांच आगे बढ़ रही है।
