पटना

Weather Forecast : बिहार में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, जानिए- किस दिन से फिर परेशान करेगी गर्मी

Weather Forecast : मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार में इन दिनों पुरवा हवा चल रही है जो कि खाड़ी से नमी लेकर आई है।

Image

बिहार में आज बारिश की संभावना। (प्रतीकात्‍मक फोटो )

Photo : BCCL

Weather Forecast : देश भर के बहुत से हिस्‍सों में आजकल मौसम सुहाना बना हुआ है। बिहार की बात करें तो यहां पर भी लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलते हुए दिखाई दे रही है। पिछले चार दिन से खुशनुमा मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार में रिमझिम बारिश के कारण पारा भी लुढ़का है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना ही कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच न्‍यूनतम रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें पटना के अलावा बेगूसराय, सिवान, भोजपुर, नालंदा, शेखपुरा, औरंगाबाद, कैमूर, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, नवादा, लखीसराय, गया, रोहतास, गोपालगंज, जहानाबाद, रोहतास, अरवल, गोपालगंज और बक्सर शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार में इन दिनों पुरवा हवा चल रही है जो कि खाड़ी से नमी लेकर आई है। इसीलिए तेज बारिश और हवा चलने की संभावना है।

इस दिन से बढ़ेगी गर्मी

गर्मी के मामले में बांका जिला सबसे ज्‍यादा गर्मी का अहसास कराते हुए नजर आयाए यहां अधिकतम तापमान 36.1 रहा। बताया गया है कि पटना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसी के साथ पांच मई से बिहार में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

कहां कितना रहा तापमान

  • औरंगाबाद - 30 डिग्री सेल्सियस
  • औरंगाबाद - 33 डिग्री सेल्सियस
  • सुपौल - 33.6 डिग्री सेल्सियस
  • नालंदा - 33.8 डिग्री सेल्सियस
  • भोजपुर - 33.8 डिग्री सेल्सियस
  • गया - 33.9 डिग्री सेल्सियस
  • शेखपुरा - 34.2 डिग्री सेल्सियस
  • नवादा - 34.4 डिग्री सेल्सियस
  • मोतिहारी - 34.6 डिग्री सेल्सियस
  • खगड़िया - 35.1 डिग्री सेल्सियस
  • बक्सर - 35.8 डिग्री सेल्सियस
  • भागलपुर - 35.6 डिग्री सेल्सियस

ये जिला रहा सबसे गर्म

बिहार में सबसे ज्‍यादा गर्मी कहीं देखने को मिली तो बांका में। यहां पर अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी पटना में 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article