पटना

Best Places in Patna For Valentine: पटना में इन जगहों पर वैलेंटाइन वीक में करें सैर, यादगार होगा पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 07:20 PM IST

Patna News: राजधानी में वैलेंटाइन वीक पर सभी पार्क एवं बाजार, रेस्तरां में प्रेमी जोड़े ही नजर आ रहे हैं। प्यार के इस महीने में हर कोई अपने पार्टनर को बेहद खास फील करवाना चाहते हैं। उन्हें अच्छी-अच्छी जगहों पर घुमाना चाहते हैं। ऐसे में पटना एवं उसके आसपास कुछ खास जगह हैं, जहां आप इस हफ्ते जा सकते हैं। उन पार्क और रिजॉर्ट में पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं।

Image

गांधी मैदान में बना सभ्यता द्वार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पटना स्टेशन स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में जाएं
  • गांधी मैदान स्थित सभ्यता द्वार पर बीताएं समय
  • नालंदा ट्रिप करें प्लान, वहां घूमने की कई जगह

Patna Best Places For Valentine 2023: हर प्रेमी जोड़ा वैलेंटाइन वीक को लेकर हर तीन के लिए अलग-अलग तैयारी कर रखी है। ऐसे में आप कुछ खास जगहों पर इस प्यार के सप्ताह को और खास बना सकते हैं। आप शहर के गांधी मैदान स्थित सभ्यता द्वार जा सकते हैं। यह ज्ञान भवन के पीछे बना है। यह जगह काफी लोकप्रिय है। यहां शाम को काफी भीड़ उमड़ती है। सभ्यता द्वार से बिहार की खूबसूरती नजर आती है। यहां प्रेमी जोड़े कई सारे रील भी बनाते हैं।

पटना जंक्शन के पास बुद्ध स्मृति पार्क जा सकते हैं। इस पार्क में प्रवेश करने का शुल्क लगेगा। यह पार्क प्रेमी जोड़ों के लिए काफी सेफ है। उनकी निजता बनी रहती है। यहां की हरियाली देखकर आपका एवं आपके पार्टनर का दिल खुश हो जाएगा। यहां मेडिटेशन सेंटर, पार्क ऑफ मेमोरी, म्यूजियम, लेजर शो, बोधि ट्री, लाइब्रेरी है। गांधी घाट काफी आकर्षक है। यहां छायादार बेंच, फूड स्टॉल और रिवर साइड रेस्तरां है।

राजगीर जू सफारी है बेहतरीन जगह

पटना से 95 किलोमीटर की दूरी पर राजगीर जू सफारी है। पिछले एक साल में यह जगह बिहार का बहुत बड़ा पर्यटन स्थल बन गया है। आप rajgirzoosafari.in पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट का शुल्क 250 रुपए है। यहां पर आम खुले में शेर, बाघ समेत कई जानवरों को घूमते देख सकते हैं। राजगीर में ही 20 खूबसूरत जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं। यहां आकर्षक कुंडलपुर जैन मंदिर है। पावापुर जल मंदिर की खूबसूरती भी आपको आकर्षित करेगी।

बोधगया भी अच्छा विकल्प

पटना से 120 किलोमीटर की दूरी पर बोधगया है।

इस जगह ट्रेन, फ्लाइट, निजी वाहन एवं सार्वजनिक बस से जा सकते हैं। पटना से बोधगया का सफर साढ़े तीन घंटे का है। बोधगया में भगवान बुद्ध की बेहतरीन मंदिर हैं। उन मंदिरों को देखने के बाद आप उन्हें अपने कैमरे में कैद करना नहीं भूलेंगे। कई खूबसूरत पार्क हैं, जहां पार्टनर के साथ बेहतर समय बीता सकते हैं। बोधगया में एक शानदार रिसॉर्ट हैं। यहां तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटी कर सकते हैं। इसके अलावा वाटर पार्क का आनंद ले सकते हैं। रिसॉर्ट लजीज व्यंजन भी मिलते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article