पटना

Bridge Collapse: बिहार में फिर से टूटा पुल, निर्माण के दौरान ही ढह गए पिलर

Bridge Collapse: बिहार में पुल टूटने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। कटिहार में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। कटिहार में बन रहे एक पुल के दो पिलर पानी के तेज बहाव में आ गए। करीब 10 दिनों पहले ही इसका ढलाई किया गया था। बता दें कि बीते दिनों बिहार में कई पुल टूटे हैं।

Image

कटिहार में पुल टूटा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • तेज बहाव में आए दो पिलर।
  • हाल ही में हुआ था ढलाई।
  • कटिहार के बरारी में टूटा पुल।

Bridge Collapse: बिहार के कटिहार जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी पर एक छोटे निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गुरुवार को ढह गया। बिहार के ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) बकिया सुखाये पंचायत को कटिहार जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए इस छोटे पुल का निर्माण कर रहा है। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

तेज बहाव में ढह गए पिलर

कटिहार के जिलाधिकारी (डीएम) मनेश कुमार मीणा ने कहा कि यह घटना गुरुवार सुबह कटिहार जिले के बरारी प्रखंड में हुई और इस पुल का निर्माण हाल ही में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण पुल पर दबाव बढ़ने से उसके दो खंभे ढह जाने की आशंका जताई और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

पुल टूटने पर क्या बोले मंत्री?

बिहार के मंत्री और कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा, "इसे निर्माणाधीन पुल का गिरना कहना उचित नहीं है... निर्माण हाल ही में शुरू हुआ... केवल दो खंभे ढहे हैं, जिनका निर्माण किया जा रहा था।

हाल ही में टूटे हैं कई पुल

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चालू या पूरी तरह से बने पुलों के ढहने पर अधिकारियों के साथ-साथ ठेकेदारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले दो महीने में राज्य के विभिन्न जिलों में कई छोटे पुल और पुलिया ढह गए हैं। राज्य सरकार ने पुल ढहने की घटनाओं की जांच कराकर 15 अभियंताओं को हाल ही में निलंबित कर दिया था।

इनपुट- भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article