पटना

Patna: दानापुर में निर्माणाधीन अपार्टमेंट से गिरकर दो मजूदरों की मौत, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा

पटना के दानापुर में निर्माणाधीन अपार्टमेंट से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया और मुआवजे की मांग को लेकर काफी देर हंगामा किया।

Image

दो मजदूरों की बिल्डिंग से गिरने से मौत (सांकेतिक फोटो)

Patna News: पटना के दानापुर में शुक्रवार को निर्माणाधीन अपार्टमेंट से गिरकर एक मजदूर और मिस्त्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पर बांस के बने भाड़े पर लटककर दोनों काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़े के टूटने से यह हादसा हुआ।। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया। परिजनों ने बिल्डर पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।

भाड़ा टूटने से हुआ हादसा

यह घटना दानापुर थाना क्षेत्र के आशोपुर रोड पर हुआ। जहां एक बहुमंजिला अपार्टमेंट का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में पिलर के बीच दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को मिस्त्री अपार्टमेंट के पांचवें तल पर ईंट जोड़ रहे थे। इस दौरान मजदूर उन्हें निर्माण सामाग्री दे रहा था। तभी शाम 4 बजे के करीब अचानक भाड़ा टूट गया। जिससे दोनों जमीन पर गिर गए। मिस्त्री के ईंट पर गिरने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मजदूर के जमीन पर गिरने स वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

निर्माण स्थल पर सुरक्षा के प्रबंध नहीं

मृतकों की पहचान 62 वर्षीय राजमिस्त्री मनोहर सिंह और 50 वर्षीय मजदूर भुलावन पंडित के तौर पर हुई है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि बिल्डिंग के निर्माण स्थान पर सुरक्षा के कोई प्रबंध न होने की वजह से यह हादसा हुआ। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर काफी देर हंगामा भी किया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक