पटना

Bihar Officer Transfer: 26 अधिकारियों का ट्रांसफर, 7 नए आईपीएस की तैनाती, यह है लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 01:13 PM IST

Bihar News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। वहीं, सात नए आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। राज्यपाल के आदेश से सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में नए आईपीएस को तैनाती दी गई है। इससे पहले दिसंबर में भी कई अधिकारियों का तबादला किया गया था। इस साल का यह पहला ट्रांसफर-पोस्टिंग है।

Image

बिहार में बड़े स्तर पर अधिकारियों का ट्रांसफर--पोस्टिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रांसफर पाने वाले 26 अधिकारियों में उप सचिव स्तर एवं अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी
  • सरकार के अवसर सचिव ने जारी की ट्रांसफर की सूची
  • पदस्थापना का इंतजार कर रहे 6 अधिकारियों का भी ट्रांसफर


Bihar Administrative Changes: बिहार सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। राज्यपाल के आदेश पर 26 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। इनमें उप सचिव स्तर एवं अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी हैं। सरकार के अवर सचिव सतीश कुमार तिवारी द्वारा ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई है। इनमें से 6 पदाधिकारी वो हैं, जो पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे। इसके अतिरिक्त बिहार सरकार को सात नए आईपीएस अधिकारी सौंपे गए हैं। नए आईपीएस अधिकारियों में 2020 बैच के तीन पुलिस अधिकारी हैं, जबकि 2021 बैच के चार पुलिस अधिकारी हैं।

राज्यपाल के आदेश से सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में इन सबकी तैनाती हुई है। ट्रांसफर पाने वालों में सुधाी कुमार हैं। यह पदस्थापना के इंतजार में थे। अब यह विशेष कार्य पदाधिकारी परिवहन विभाग (ओएसडी) बन गए हैं। तारकेश्वर प्रसाद साह जो पूर्णिया जिले के धमदाहा में तत्कालीन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी थे, इन्हें बेगूसराय में भूमि सुधार उप समाहर्ता बना दिया गया है।

कटिहार से किशनगंज गए चंदन कुमार मंडल

कटिहार सदर के तत्कालीन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी चंदन कुमार मंडल को किशनगंज का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। वैशाली जिले के महुआ के तत्कालीन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गौतम कुमार को पटना स्थित वित्त विभाग में भविष्य निधि निदेशालय का सहायक निदेशक बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा क रहे रविंद्र राम को गया जिले का भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया। शेखपुरा में पदस्थापित अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव को पटना स्थित पंचायती राज विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे दिनेश बने विशेष कार्य पदाधिकारी

पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे दिनेश राम को पटना स्थित निर्वाचन विभाग का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे सुधीर कुमार को बक्सर का भूमि सुधार समाहर्ता प्रतिनियुक्त किया गया। इसी तरह नीतू सिंह को पटना स्थित लोकायुक्त कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। सुपौल सदर के तत्कालीन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुरेश प्रसाद को पटना स्थित खान एवं भूतत्व विभाग का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया। कुमारी अर्चना परिवहन विभाग की ओएसडी, अरुणा कुमारी को भी परिवहन विभाग की ओएसडी, दरभंगा के बिरौल के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी को आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष पदाधिकारी, बेतिया के वरीय उप समाहर्ता रवि प्रकाश को कटिहार का वरीय उप समाहर्ता, बेतिया के वरीय उप समाहर्ता सुभाषिनी प्रसाद को भागलपुर का वरीय उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर की वरीय उप समाहर्ता स्मृति कुमारी को सहकारिता विभाग का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है।

जहानाबाद के वरीय उप समाहर्ता समाज कल्याण विभाग पहुंचे

जहानाबाद के वरीय उप समाहर्ता मार्गण सिन्हा को समाज कल्याण विभाग का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया। शिवहर के जिला प्रबंधन बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के अभिनय भास्कर को किशनगंज का वरीय उप समाहर्ता, समस्तीपुर में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह को जमुई का अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी, बक्सर के उप समाहर्ता रितेश्वर प्रसाद को पटना प्रमंडल का आयुक्त सचिव, उद्योग विभाग के उप सचिव शाहिद परवेज को पूर्णिय प्रमंडल के आयुक्त का सचिव, पूनम कुमारी को महिला विकास निगम से पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग भेजा गया है।

सात नए आईपीएस एवं उनकी पोस्टिंग

शिखर चौधरी को सारण, अपराजित-भागलपुर, वैभव चौधरी-पूर्वी चंपारण, सोनाक्षी सिंह-पटना, भानु प्रताप सिंह-नालंदा, परिचय कुमार-मुंगेर, भावरे दीक्षा अरुण-सीतामढ़ी में तैनात हुए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article