पटना

Bihar: बड़हरिया में आपसी कहासुनी के बाद चाऊमीन की दुकान पर खूनखराबा; चाकूबाजी में एक की मौत, 2 घायल

बड़हरिया के हाथीगाई गांव में सोमवार रात एक चाकूबाजी की घटना ने सनसनी मचा दी। 22 वर्षीय दीपक कुमार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Image

बड़हरिया में चाकू से हमला, एक की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Barharia Stabbing Incident: बड़हरिया के हाथीगाई गांव में सोमवार रात एक चाकूबाजी में 22 वर्षीय दीपक कुमार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक, राजू कुमार और बिटू कुमार, गंभीर रूप से घायल हुए। पेशे से इलेक्ट्रीशियन दीपक हाल ही में गुजरात से अपने घर लौटा था। घटना के समय दीपक एक चाऊमीन दुकान पर कुछ युवकों के साथ कहासुनी में उलझ गया, जिसके बाद चाकूबाजी हुई।

घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत वाले दीपक और राजू को पटना रेफर किया, लेकिन पटना पहुंचने से पहले ही दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं, जिसमें कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article