Patna Cruise: अब पटना में गंगा की लहरों पर सैर के साथ लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। गंगा की लहरों पर शुभ समारोह एवं बैठक का आयोजन कर पाएंगे। यहां गांधी घाट से दोबारा डबल डेकर क्रूज का संचालन शुरू हो गया है। एमवी गंगा विहार क्रूज गांधी घाट से पटना सिटी और दीघा घाट तक चलाया जाएगा। क्रूज पर सवार होकर सैर करने के लिए वयस्क को प्रति घंटे 300 रुपए शुल्क देना होगा। तीन से छह साल के बच्चे का 200 रुपए और छह से 12 साल के एक बच्चे का 250 रुपए शुल्क है।
यह डेबर डेकर क्रूज सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलाया जाएगा। सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक बुकिंग करने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। गांधी घाट और होटल कौटिल्य विहार के पास एडवांस बुकिंग कराई जा रही है। इसका संचालन हर दिन गांधी घाट से होगा। क्रूज में पर्यटकों को रेस्टोरेंट की भी सुविधा मिल रही है।
