पटना

छपरा में मंदिर में तोड़फोड़ से फैला तनाव, प्रशासन ने संभाली कमान

बिहार के सारण जिले के छपरा में नवादा गांव स्थित बाबा दूधनाथ मंदिर की शिवलिंग को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हालात को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस बल तैनात की गई है।

Image

सांकेतिक फोटो (iStock)

Photo : iStock

बिहार के सारण जिले के छपरा में बुधवार की रात एक चिंताजनक घटना घटी, जिसने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। नवादा गांव स्थित बाबा दूधनाथ मंदिर की शिवलिंग को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपितों की पहचान के लिए गांववासियों से पूछताछ की जा रही है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस बल गांव में तैनात की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने भी घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश जारी किए।

रामनमवी पर हुई थी तनावपूर्ण स्थिति

यह घटना ऐसे समय हुई है जब कुछ महीने पहले रामनवमी के अवसर पर भी इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो चुकी थी। उस दौरान जुलूस पर पत्थरबाजी की गई थी, जिसके बाद कई दिनों तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखनी पड़ी थीं। वर्तमान में, शांति समिति के सदस्य सक्रिय रूप से लोगों के बीच संवाद स्थापित कर माहौल को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article