पटना

Bihar: 7 महीने की प्रेग्नेंट महिला के साथ दुष्कर्म, झाड़-फूंक के लिए बुलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

बिहार में एक ओझा ने झाड़-फूंक के बहाने 7 महीने की प्रेग्नेंट महिला के साथ बार-बार रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आरोपी ने कई महिलाओं का रेप किया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

बिहार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

Photo : PTI

बिहार से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 7 महीने की गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ कई बार रेप किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना 22 जून की है। झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।

झाड़-फूंक के बहाने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक 7 महीने की प्रेग्नेंट महिला को झाड़-फूंक के बहाने बुलाया और मौका देख महिला के साथ बार-बार रेप किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता तरियानी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। दुष्कर्म के दौरान अधिक रक्तस्राव के कारण एसकेएमसीएच में उसे भर्ती कराया गया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि ओझा ने उसे और उसके पति को बुलाया था। पति को बांसवारी में बैठा दिया और महिला को अंदर ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इससे घटना से महिला की हालत खराब हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। आरोपी ने पहले भी दो अन्य महिलाओं के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर सिवाईपट्टी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुई आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी ओझा, शिवशंकर साह ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई महिलाओं के साथ गलत हरकतें कर चुका है, लेकिन लोकलाज के डर से महिलाएं चुप रहीं। कुछ महिलाओं ने विरोध किया, जिसके कारण आरोपी के साथ मारपीट भी हुई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और चिकित्सकों ने भी दुष्कर्म की पुष्टि की है

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article