पटना

शिव के बाद 'धरती पर जिंदा भगवान' हैं लालू यादव, RJD नेता का बयान हुआ वायरल

RJD नेता उर्मिला ठाकुर ने मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव की तुलना भगवान शिव से कर दी। उनका यह बयान वायरल हो गया है और विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उर्मिला ने लालू यादव को 'धरती पर जिंदा भगवान' बताया है।

Image

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

Photo : PTI

बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और अभी से ही चुनावी माहौल गरम है। तमाम राजनीतिक रैलियां हो रही हैं और नेताओं के बयान भी अखबारों व टीवी चैनलों की सुर्खियों में छा रहे हैं। ऐसी ही एक बयान बहादुर नेता RJD में हैं, जिन्होंने पार्टी प्रमुख लालू यादव की तुलना भगवान शिव से की है। RJD नेता उर्मिला ठाकुर का यह बयान सुर्खियों में है।

मुजफ्फरपुर के गायघाट में संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव की तुलना भगवान शिव से कर डाली। उन्होंने कहा, 'धरती पर अगर कोई जीवित भगवान हैं तो वो लालू यादव हैं।'

उर्मिला ठाकुर ने भावुक होकर बताया कि उनके पिता एक साधारण दाढ़ी बनाने वाले व्यक्ति थे, लेकिन लालू यादव ने उन्हें सदन में कुर्सी तक पहुंचाया। उन्होंने शिव जी के प्रतीकों और उनके गरीबों के प्रति समर्पण को RJD नेता लालू यादव से जोड़ा।

उर्मिला ठाकुर का यह बयान कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। उनकी पार्टी इस बयान से असहज नजर आ रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article