पटना

VIDEO: बिहार में नीतीश सरकार को समर्थन देने के लिए ओवैसी तैयार, पर AIMIM प्रमुख ने रखी ये शर्त

Bihar New Formed Government: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को समर्थन देने की बात कही, लेकिन उन्होंने एक शर्त भी रख दी। ओवैसी ने कहा कि हम अपने सभी पांचों विधायकों के लिए पार्टी ऑफिस खोलेंगे और वह उस ऑफिस में बैठकर हर हफ्ते दो बार लोगों से बातचीत करेंगे।

Image

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

Bihar New Formed Government: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को समर्थन देने की बात कही, लेकिन उन्होंने एक शर्त भी रख दी। ओवैसी ने अमौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम उनके (नीतीश सरकार) साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

ओवैसी की क्या है शर्त

ओवैसी ने कहा कि हम अपने सभी पांचों विधायकों के लिए पार्टी ऑफिस खोलेंगे और वह उस ऑफिस में बैठकर हर हफ्ते दो बार लोगों से बातचीत करेंगे। हम छह माह के भीतर यह काम शुरू करने की कोशिश करेंगे। मैं भी छह माह में एक बार आने की कोशिश करूंगा... हम नई बिहार सरकार को बधाई देते हैं। हम उनका सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सीमांचल के साथ न्याय होना चाहिए।

बिहार का सीमांचल मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र है, जहां पर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने विपक्षी महागठबंधन से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। सीमांचल राज्य के सबसे पिछले इलाकों में से एक है और ज्यादातर समय तो कोसी नदी में आई बाढ़ से ही प्रभावित रहता है जिसकी वजह से ओवैसी ने सरकार के समक्ष एक शर्त रख दी।

सीमांचल क्षेत्र की 24 विधानसभा सीटों में से 14 पर एनडीए ने कब्जा किया, जबकि एआईएमआईएम ने 5 सीटों पर कब्जा किया। पिछले चुनावों में भी एआईएमआईएम का प्रदर्शन बेमिसाल रहा था, लेकिन चुनाव बाद 4 विधायक एआईएमआईएम छोड़ राजद के पाले में चले गए थे। हालांकि, इस बार ओवैसी ने विधायकों पर कड़ी नजर रखने वाले हैं और उन्होंने विधायकों को हफ्ते में दो दिन अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के ऑफिस में बैठने की हिदायत दी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article