पटना

Bihar: इस बार बिहार के 74 लाख किसनों को मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, इस दिन जारी की जाएगी 20वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त अब रजिस्ट्री वाले किसानों को ही नहीं बल्कि उन किसानों को भी मिलेगी जिनकी रजिस्ट्री नहीं है। ये राशि किसानों को अकाउंट में शनिवार, 2 अगस्त को जारी की जाएगी। इस बार बिहार के 74 लाख किसानों के खातों में धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

Image

74 लाख किसनों को मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ (फोटो - Canva)

बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच केंद्र सरकार ने बिहार के किसानों को बड़ी राहत दी है। अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त की राशी उन किसानों को भी दी जाएगी, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। यह निर्णय कुछ किसानों के लिए नहीं बल्कि 74 लाख से अधिक किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी। बता दें कि वर्तमान समय में केवल 4 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हुई है। लेकिन इस बार बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसानों को भी लाभ दिया जा रहा है।

2 अगस्त को होगा राशि का ट्रांसफर

जानकारी के लिए बता दें कि 74 लाख किसानों के अकाउंट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो-दो हजार रुपये 2 अगस्त 2025 यानी शनिवार को ट्रांसफर को आ जाएंगे। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में बापू सभागार में राज्य स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में पांच हजार किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

पिछले साल कितने किसानों के खाते में भेजी गई थी राशि

जानकारी के लिए बता दें की चुनावी वर्ष में केंद्र सरकार ने पिछले साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त 76 लाख से अधिक किसानों के खाते में दी जाएगी। बस अच्छी खबर ये है कि इस बार किसानों की रजिस्ट्री अनिवार्य नहीं है। इस दौरान योजना से वांचिर रहे किसानों को भी लाभ मिलेगा। लेकिन आपको यह भी बता दें कि जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई है और आयकर के दायरे में आते हैं उन किसानों की राशि रोकी जा सकती है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article