Patna News: पटना समेत पूरा बिहार अब राजस्थान से शुष्क एवं हिमालय से आ रही गलन भरी हवा से बुरी तरह प्रभावित है। हिमालय से 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर आ रही है। इससे दिन और रात में सर्दी महसूस हो रही है। पटना समेत 12 से ज्यादा जिलों में शीत दिवस रिकॉर्ड हुआ है।
आईएमडी का कहना है कि अगले 24 घंटे तक पूरे सूबे में यही स्थिति रहने वाली है। 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और इससे नीचे जा चुका है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। पारे में सामान्य से 4 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। यह 18 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को 10 डिग्री तापमान है। तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।
एक-दो दिन बाद तापमान में होगा आंशिक इजाफा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सूबे के कई जिलों में शीत लहर है। खासतौर पर दक्षिण-पश्चिमी बिहार में शीतलहर की स्थिति है। एक से दो दिन में ऐसी स्थिति बनी रहने वाली है। फिर तापमान में आंशिक इजाफा होने की संभावना है। लोगों को रात और अल सुबह घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।1 जनवरी को 11 डिग्री रहेगा न्यूनतम तापमान
