पटना

Patna News: विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर, आज इंडिया गठबंधन की बैठक; BJP-JDU ने कसा तंज

Patna News Today (बिहार विधानसभा चुनाव की खबर): पटना के सदाकत आश्रम में आज इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है, जिसमें कांग्रेस, राजद और अन्य दल साझा घोषणापत्र पर चर्चा करेंगे। बीजेपी और जदयू ने बैठक पर तंज कसा, जबकि विपक्ष ने भी पलटवार किया।

Image

RJD नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

Photo : ANI

Patna News: पटना के ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में सोमवार को इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीआईएमएल समेत कई सहयोगी दलों के नेता शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए साझा घोषणापत्र (मेनीफेस्टो) पर चर्चा करना है। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में गठित मेनीफेस्टो कमिटी ने घोषणापत्र के प्रारूप पर विचार किया जाएगा।

बैठक से पहले ही राज्य की राजनीति गरमा गई थी। बीजेपी और जदयू ने इस बैठक पर कटाक्ष किया, वहीं कांग्रेस और राजद ने तीखा पलटवार किया। जदयू प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि इस बैठक में न तो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर चर्चा होगी और न ही सीटों के बंटवारे पर। उनका कहना था कि यह बैठक केवल नीतिगत मुद्दों पर केंद्रित है।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह साफ किया कि इस बार कांग्रेस बिहार में नेतृत्व की भूमिका निभाएगी। बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने एनडीए की ओर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए इंडिया गठबंधन से पूछा कि उनका एजेंडा क्या है।

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एनडीए में आंतरिक कलह का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी घबराई हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता असीतानाथ तिवारी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सीट बंटवारे की नहीं, बल्कि जीत की रणनीति पर काम हो रहा है। यह बैठक आने वाले चुनावों के लिए विपक्षी गठबंधन की दिशा और दशा तय करने में अहम मानी जा रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article