पटना

पटना में बढ़ा अपराधियों का तांडव, होटल संचालक पर बरसाई गोलियां, मौके पर मौत

Patna Murder: पटना में थाना मालसलामी से कुछ ही दूर स्थित एक होटल के संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Patna Murder: बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ घुम रहे हैं और आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मानों पुलिस का डर इनमें से खत्म हो गया है। यहां बेखौफ अधिकारियों ने पुलिस थाने से कुछ ही दूर स्थित होटल के संचालक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे उसकी मौत हो गई। पटना के मालसलामी थाना में गोलीबारी की इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। होटल संचालक की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

होटल के बाहर बैठे संचालक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान संतोष कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि संतोष अपने होटल के बाहर कुर्सी लगाकर बैठा हुआ था तभी बाइक पर सवार अपराधी आए और उस पर ताबड़तोड़ गोली मारकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पटना में होटल संचालक की हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यहां होटल में लगे व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। कहा जा रहा है कि जल्द से जल्द इस मामले की तहत तक पहुंचा जाएगा और आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!