Khan Sir Patna: बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर बीमार हो गए हैं। खान सर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अस्पताल में भर्ती दिख रहे हैं, उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है। खान सर एक दिन पहले छात्र आंदोलन के सपोर्ट में सड़कों पर उतरे थे, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की खबरें आई थीं, जिसका बाद में पुलिस ने खंडन किया है।
अस्पताल में भर्ती हुए खान सर
मिली जानकारी के अनुसार आज जब खान सर की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें एक अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल हालात स्थिर बतायी जा रही है।
छात्रों के सपोर्ट में उतरे थे खान सर
खान सर ने शुक्रवार को पटना में आंदोलनकारी बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद उनका खुलकर समर्थन किया। वह अभ्यर्थियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पटना के गर्दनीबाग इलाके में धरना स्थल पर पहुंचे थे। ये अभ्यर्थी 13 दिसंबर को होने वाली बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के नियमों में "परिवर्तन" को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, बीपीएससी ने परीक्षा की प्रक्रिया में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया है।
गिरफ्तारी का हुआ था दावा
इस आंदोलन के दौरान खान सर को गिरफ्तार किए जाने का भी दावा किया गया था। खान सर के कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज ने गिरफ्तारी का दावा किया था, जिसके बाद पुलिस ने इसका खंडन किया था।
