पटना

Patna Train: पटना-पुरी को मिला विस्तार तो सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू; रांची के लिए भी खुशखबरी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 29, 2022, 09:45 AM IST

Patna Train: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना से पुरी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 03230/03229, पटना-पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विस्तारित अवधि के साथ, यह ट्रेन 5 जनवरी से 23 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को पटना से पुरी के लिए और 6 जनवरी से 24 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से पटना के लिए संचालित की जाएगी।

Image

पटना से सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन

Photo : BCCL

Patna Train: पटना से यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे से कई सौगातें मिली हैं। एक नई स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है तो एक को विस्तार मिला है। इनमें से एक ट्रेन रांची से होकर गुजरेगी, जिससे झारखंड के यात्रियों को भी फायदा मिलने वाला है।

पटना पुरी को मिला विस्तार

पटना से पुरी (Patna Puri Train) के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 03230/03229, पटना-पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन का रेलवे ने विस्तार कर दिया है। यह ट्रेन अब 24 फरवरी तक चलाई जाएगी। उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। यह ट्रेन 5 जनवरी से 23 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को पटना से पुरी और 6 जनवरी से 24 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से पटना के लिए संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 03230 पटना-पुरी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को पटना से 8.45 बजे प्रस्थान करेगी। 5 जनवरी से 23 फरवरी तक और शुक्रवार को 2.55 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03229 पुरी-पटना स्पेशल पुरी से प्रत्येक शुक्रवार को 14.55 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 9.35 बजे पटना पहुंचेगी।

पटना से सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन

पटना से एक और जगह के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की रेलवे ने हरी झंडी दिखा दी है। ट्रेन नंबर 03253/03254 पटना-सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन (Patna Secunderabad Special Train) का परिचालन पिछले दो दिनों से शुरू हो गया है। यह ट्रेन 26 दिसंबर से 1 जनवरी, 2023 तक उपलब्ध रहेगी। ट्रेन नंबर 03253 पटना से 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सोमवार और बुधवार को चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 03254 - 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक बुधवार और शुक्रवार को सिकंदराबाद से पटना के लिए चलेगी।

रांची को फायदा

पटना से सिकंदराबाद चलने वाली यह ट्रेन रांची से होकर जाएगी। पटना से सिकंदराबाद को जाने वाली ट्रेन रात 11 बजकर 35 मिनट पर रांची पहुंचेगी। वहीं सिकंदराबाद से पटना की ओर आने वाली ट्रेन रात 11 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें