पटना

Bihar News: PMCH के डॉक्टरों से मांगी गई रंगदारी, चिट्ठी भेज पैसे इस शख्स को देने की कही गई बात; जानें क्या है पूरा मामला

Bihar News: बिहार में डॉक्टरों से पांच-पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। अपराधियों ने डॉक्टर कौशल किशोर और डॉक्टर गीता सिंह से रंगदारी की मांग की है। वहीं अब इस मामले में पीएमसीएच के डॉक्टर कौशल किशोर और डॉक्टर गीता सिंह ने पीरबहोर थाने में केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Image

PMCH के डॉक्टरों से पत्र भजेकर मांगी गई रंगदारी

Photo : Times Now Digital

Bihar News: बिहार के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज पीएमसीएच के दो डॉक्टरों से रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डॉक्टरों से पांच-पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। मसौढ़ी के तारेगना से डाक के माध्यम से पत्र भेजकर रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी में मागे गए पैसे पटना जंक्शन स्थित एक व्यक्ति को जो लाल कंबल मे मौजूद रहेगा उसे देने की बात कही गई है। जानकारी के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस महावीर मंदिर के समीप लाल रंग के कंबल में बैठे युवक की तलाश में जुटी हुई है।

दरसल पटना के पीएमसीएच के प्रसूति विभाग के गीत सिंह और मेडीसीन विभाग के डॉक्टर कौशल को साधारण डाक के माध्यम से पत्र भेजकर 5-5 लाख रु की रंगदारी की डिमांड की गई है । एक ही हस्ताक्षर के दोनो पत्रों को साधारण डाक के माध्यम से भेजा गया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पीरबहोर थाना प्रभारी सभीह उल हक ने बताया है कि प्रारंभिक अनुसंधान में जानकारी मिली है कि वांछित समाज के माध्यम से मसौढ़ी के तारेगना के डाकघर से यह धमकी देने का पत्र भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि दो दिनों के अंतराल पर दोनो डॉक्टरों को ये धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पत्र में गरीबों से इलाज के नाम पर लिए गए रुपए के बदले 5 लाख की रंगदारी का किया गया है जिक्र हालांकि इस मामले में रंगदारी भरे पत्र को भेजने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है ।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article