पटना

Darbhanga Airport: दिल्ली जा रही फ्लाइट के लिए 9 घंटे इंतजार करते रहे यात्री, कैंसिल हुई तो काटा हंगामा

दरभंगा एयरपोर्ट पर शनिवार को स्पाइसजेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट SG 447 नौ घंटे की देरी के बाद रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों में भारी नाराजगी फैल गई। दिनभर आश्वासन मिलने के बावजूद उड़ान न होने पर यात्री भड़क उठे और एयरपोर्ट पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

Image

दरभंगा से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर | PTI)

Photo : PTI

Spicejet Flight News: दरभंगा एयरपोर्ट पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 447 को लगातार 9 घंटे की देरी के बाद रद्द कर दिया गया। यात्रियों को सुबह से शाम तक सिर्फ आश्वासन मिलता रहा, लेकिन जब फ्लाइट नहीं उड़ी और कैंसिल कर दी गई, तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

11:40 की उड़ान, इंतजार रात तक

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह विमान शनिवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर दरभंगा से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी कारणों और संचालन संबंधी समस्याओं के चलते उड़ान लगातार टलती रही। यात्रियों को बार-बार इंतजार करने को कहा गया, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई साफ सूचना नहीं दी गई।

फ्लाइट कैंसिल की सूचना पर भड़के यात्री

शाम को जब एयरलाइन स्टाफ ने यह सूचना दी कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है, तो यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। स्पाइसजेट के कर्मचारियों से कई यात्रियों की तीखी बहस हो गई और एयरपोर्ट परिसर में हंगामा शुरू हो गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार झूठा भरोसा दिया गया और दिनभर एयरपोर्ट पर बिठाए रखा गया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!