पटना

New year Gift to Patna: जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 07:39 PM IST

Patna New Elevated Road: राजधानी पटना में एक और एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इसके निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण कार्य करने वाली कंपनियों का भी चयन कर लिया गया है। इस एलिवेटेड रोड के बन जाने से शहर के बड़े हिस्से को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके साथ ही एलिवेटेड रोड के माध्यम से कई मार्गों पर जाना बेहद आसान हो जाएगा।

Image

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर बात करते अधिकारी। फाइल फोटो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 3738 करोड़ रुपए से दानापुर-बिहटा एलिवेटेड का होगा निर्माण
  • एलिवेटेड रोड का निर्माण 2025 तक होगा पूरा
  • कार्यकारी एजेंसी को अगले 10 साल तक करना होगा रोड का मेंटेनेंस

Patna News: पटना को नए साल में बड़ी सौगात मिलने वाली है। दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण जनवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा। यह एलिवेटेड रोड 3738 करोड़ रुपए से बनाया जाना है। इसका निर्माण 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह इस शहर का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड होगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर मूल्यांकन कर लिया गया है। कंपनी को यह काम ढाई वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इसी कंपनी को अगले 10 साल तक एलिवेटेड रोड का मेंटेनेंस भी करना है। इसकी लंबाई 25.08 किलोमीटर होगी।

दानापुर-बिहटा-कोईलवर फोरलेन एलिवेटेड हाईवे प्रोजेक्ट से दिल्ली जाने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाने में सिर्फ 2 घंटे का समय लगेगा। जबकि पटना से निर्माणाधीन बिहटा एयरपोर्ट पहुंचने में 20 मिनट ही लगेगा। बता दें दानापुर-खगौल रेलवे ओवरब्रिज से बिहटा तक एलिवेटेड रोड पर चढ़ने के लिए चार जगह पर रैंप होगा।

इन जगहों से गाड़ियां चढ़ सकेंगी एलिवेटेड रोड

शहर के सगुना मोड़ से आने वाले वाहन दानापुर स्टेशन के पास इस एलिवेटेड रोड पर चढ़ पाएंगे। ऐसे ही शिवाला मोड़ पर बिहटा एयरपोर्ट के पास और बिहटा-सरमेरा हाईवे से इस एलिवेटेड रोड पर चढ़ने की व्यवस्था रहेगी। बता दें इसका निर्माण प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कराया जा रहा है। राज्य सरकार ने परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण पर 456 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। परियोजना के लिए दानापुर में रेलवे की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। इसके एवज में राज्य सरकार हार्डिंग पार्क की जमीन रेलवे को दे रही है।

यहां तक होगा निर्माण

यह एलिवेटेड रोड दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड से बिहटा तक बनाया जाएगा। हालांकि यह परियोजना पटना-आरा-बक्सर फोरलेन हाईवे का एक भाग है, लेकिन इससे पटना को बिहटा एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। बिहट एयरपोर्ट जाने के लिए टनल बनाकर एटग्रेड लिंक रोड बनाया जाना है। दानापुर-खगौल रेलवे ओवरब्रिज से बिहटा तक एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। शेष 4 किलोमीटर हिस्सा जमीन पर बनाया जाएगा। बिहटा से कोईलवर के बीच एक अंडरपास और 4 बड़े पुल बना दिए जाएंगे। जबकि शिवाला से बिहटा तक मौजूदा सड़क में चार जगहों पर रिएलाइनमेंट बनाया जाएगा। यह चार जगह नेऊरागंज, पैनाल, कन्हौली और विशुनपुरा हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!