पटना

'यहां आम आदमी नहीं, माफिया सुरक्षित...' बिहार में ASI की हत्या पर बिफरे सांसद पप्पू यादव

MP Pappu Yadav on ASI Murder: पप्पू यादव ने कहा कि वक्त बहुत मजबूत होता है। आज की स्थिति में यहां कोई सुरक्षित नहीं है। देश की स्थिति सीरिया से बदतर हो रही है। बिहार की स्थिति और भी बदतर हो जाएगी। उन्होंने लोगों से इस बात को लेकर विचार करने की अपील की।

Image

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (फाइल फोटो)

MP Pappu Yadav on ASI Murder: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार को मुंगेर में सहायक पुलिस निरीक्षक (ASI) संतोष कुमार की हत्या के बाद सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में 'आम आदमी नहीं माफिया, अपराधी सुरक्षित हैं', क्योंकि उन्हें संरक्षण दिया जाता है।

पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए हैं, लेकिन सरकार तो चल रही है। जिस तरह बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ा है और नेता भ्रष्टाचारियों को चुनाव लड़ने और जितवाने के लिए पार्टी ज्वाइन करवा रहे हैं, ऊपर से नीचे बिहार का एक ही हाल है। यहां के लोग भगवान भरोसे जिंदा हैं। यहां माफिया, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और दलाल सुरक्षित हैं।'

कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा, 'हमने दो बार प्रदेश बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस मामले पर मुझे सदन (लोकसभा) में भी बोलने नहीं दिया जा रहा है। कहा जाता है कि कानून-व्यवस्था प्रदेश का विषय है।' उन्होंने बिहार में घटित कई आपराधिक घटनाएं भी गिनाईं।

घायल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई

पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली कि नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर 112 वाहन पर तैनात एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। वह झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि एक व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। घायल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले बिहार के अररिया जिले में पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन की ग्रामीणों के साथ हुई झड़प में मौत हो गई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article