पटना

Patna Hotel Fire: सम्राट इंटरनेशनल होटल में लगी आग, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग; 5 PMCH में भर्ती

पटना के सम्राट इंटरनेशनल होटल में देर रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। होटल में मौजूद 25-30 लोगों में से कई ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद। जिससे तीन लोग घायल हो गए। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल पांच लोग पीएमसीएच में भर्ती हैं। आग के कारणों की जांच जारी है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

Photo : iStock

Patna Hotel Fire: पटना के डाकबंगला इलाके में स्थित सम्राट इंटरनेशनल होटल में देर रात भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि दूर से भी दिखाई दे रही थीं। घबराहट और जान बचाने की कोशिश में होटल में मौजूद कुछ लोग खिड़की से कूद पड़े। जिससे तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 5 लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

होटल में मौजूद थे 25-30 लोग

कोतवाली थाना क्षेत्र के डाकबंगला इलाके में स्थित सम्राट इंटरनेशनल में रविवार और सोमवार की दरमियान रात आग लगी। इस दौरान होटल में लगभग 25-30 लोग मौजूद थे। आग की लपटें देख रात में गश्त कर रही पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

आसपास की इमारतें कराई गईं खाली

दमकल कर्मियों ने आग कीलपटों के बीच फंसे होटल के करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग की गंभीरता को देखते हुए पास की इमारतों को भी एहतियातन खाली कराया गया। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां पांच लोगों का इलाज चल रहा है। इस हादसे में किसी के जान जाने की पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article