Best Cafe in Patna For valentine: पटना में इस वैलेंटाइन को प्रेमी जोड़े बेहद खास बना सकते हैं। पांच साल बाद शहर में गंगा नदी पर एमवी गंगा विहार क्रूज का संचालन शुरू हो गया है। प्रेमी जोड़े इस क्रूज पर सवार होकर गंगा की लहरों का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही लजीज व्यंजन भी इस क्रूज पर खा सकते हैं। इतना ही नहीं इस फ्लोटिंग रेस्तरां को बुक भी कर सकते हैं। पूरे रेस्तरां को बुक कर अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवा सकते हैं।
दो घंटे के लिए फ्लोटिंग रेस्तरां बुक करने के लिए 25 हजार रुपए खर्च करने होंगे। तीन घंटे की बुकिंग के लिए 35 हजार, 4 घंटे की बुकिंग के लिए 45 हजार, 5 घंटे की बुकिंग के लिए 51 हजार रुपए देने होंगे। इस बुकिंग में आपको खाना, स्नैक्स, कोल्ड ड्रिक्स, चाय, काफी भी मिलेगा। क्रूज पर खाने के साथ-साथ म्यूजिक की भी व्यवस्था है।
