पटना

पटना में कार्तिक पूर्णिमा पर लगा लंबा जाम, दीघा घाट और मरीन ड्राइव पर रेंगती नजर आई गाड़ियां

पटना में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आई। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।

Image

ट्रैफिक जाम की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

बिहार की राजधानी पटना में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ-साथ दीघा, मरीन ड्राइव पर भी भीषण जाम लग गया। जाम में कई घंटों तक लोग फंसे रहे। गाड़ियां रेंगती हुई नजर आई। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से जीवन के सारे पाप धूल जाते हैं तथा स्वास्थ्य एवं समृद्धि में वृद्धि होती है। पटना के एनआईटी घाट, कृष्णा घाट, एलसीटी घाट, बांस घाट, दीघा-पाटलिपुल घाट, दीघा घाट, कलेक्ट्रेट घाट तथा कटैया घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पटना के अलावे राज्य के अन्य क्षेत्रों से आए लोग इन घाटों पर तो गंगा में डुबकी लगा रहे हैं और दान कर रहे है।

डीएम ने दिया निर्देश

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने भीड़ को देखते हुए चाक चौबंद व्यवस्था करने का निर्देश पहले ही दे दिया था। जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

आज के दिन का विशेष महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने और स्नान दान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा में स्नान करने के लिए बिहार ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी यहां लोग आते है। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला क्षेत्र के समीप गंगा-गंडक संगम पर भी लाखों लोग कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जुटे हुए है। लोग संगम में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। गंगा के अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में कोसी, गंडक सहित अन्य नदियों के घाटों पर भी लोग स्नान कर स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

बक्सर और सुल्तानगंज में भी भीड़

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर बक्सर और सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मां गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में श्रद्घालु ट्रेन से भी पहुंच रहे हैं। इधर, मंदिरों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा पूजा-अर्चना करने वालों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। लोग सुबह से ही स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article