पटना

Jamui News: बिहार में दरोगा पर दो महिलाओं से शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप

Jamui News Today (जमुई की खबर): जमुई जिले में दारोगा मोहम्मद नौशाद रिजवी पर दो महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। दोनों मामलों में शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए। एक शिकायत 2024 में और दूसरी जून 2025 में दर्ज हुई। मामले में अभी जांच जारी है।

Image

दरोगा पर दो महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप

Jamui News: बिहार के जमुई जिले में दारोगा मोहम्मद नौशाद रिजवी पर दो महिलाओं ने गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पहली महिला ने आरोप लगाया कि 2021 से दारोगा ने शादी का झूठा वादा कर ढाई साल तक उसका यौन शोषण किया। जब उसने शादी से इनकार किया, तो पीड़िता ने 2024 में एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद तत्कालीन एसपी शौर्य सुमन ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया, लेकिन आरोपी को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया।

दूसरी महिला ने अभी 26 जून 2025 को चरकापत्थर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि दारोगा ने उसे रास्ता दिलाने और शादी का झांसा देकर छह महीने तक शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने मोहम्मद नौशाद को नीमारंग से हिरासत में लिया, लेकिन हाईकोर्ट से प्राप्त स्टे आदेश के कारण उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।

मामले की जांच झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन द्वारा की जा रही है। यह प्रकरण पुलिस विभाग में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। साथ ही, यह दिखाता है कि कैसे कानूनी प्रक्रियाएं न्याय मिलने में देरी का कारण बन सकती हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article