पटना

प्रेमिका के लिए प्रेग्नेंट बीवी पर हथियार से ताबड़तोड़ वार, कटिहार में हैवान पति की करतूत

बिहार के कटिहार में अवैध संबंध का विरोध करने पर शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी की हालत नाजुक है। इस घटना के बाद से पति फरार है, और पुलिस उसकी खोज में जुटी हुई है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

कटिहार : जिले के वारसोई प्रखंड के सकपान गांव में एक व्यक्ति ने अपने अवैध संबंधों का विरोध करने पर अपनी गर्भवती पत्नी दिलबरी खातून (21) पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी पति मोहम्मद सरफुल घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर करमचंद उरांव ने प्राथमिक उपचार किया।

अवैध संबंध का विरोध करने पर हमला

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, पीड़ित दिलबरी की मां सोनी खातून ने बताया कि उनकी बेटी की शादी मोहम्मद सरफुल से पांच साल पहले हुई थी। उनके तीन साल की एक बेटी भी है। सोनी ने आरोप लगाया कि दामाद का किसी अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध है। जब दिलबरी ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। घायल दिलबरी ने भी कहा कि उसके पति और उनके परिवार ने मिलकर उसे गंभीर रूप से घायल किया।

डॉक्टर उरांव ने बताया कि दिलबरी के शरीर पर तेज धार हथियार से एक दर्जन से अधिक वार किए गए हैं, और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि परिजनों द्वारा अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है, लेकिन जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा, उचित कार्रवाई की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!