पटना

Bihar Train Accident: पटना के दनियावां के पास मालगाड़ी हुई बेपटरी, फतुहा-इस्लामपुर रेल खंड पर परिचालन बाधित

Bihar Train Accident: फतुहा-इस्लामपुर रेल खंड पर मालगाड़ी के उतरने से परिचाल बाधित हो गया। ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं और हजारों यात्रियों को परेशानी की सामना करना पड़ा।

Image

बिहार में पटरी से उतरी मालगाड़ी

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना के नजदीक ट्रेन हादसा
  • पटरी से उतरी मालगाड़ी
  • किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Bihar Train Accident: बिहार में एक बार फिर से एक ट्रेन हादसा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना के नजदीक दनियावां स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 6 डब्बे पटरी से उतर गए। जिसके बाद फतुहा-इस्लामपुर रेल खंड पर परिचालन बाधित हो गया।

6 डिब्बे उतरे पटरी से

मिली जानकारी के अनुसार सीमेंट फैक्ट्री से निकलने के क्रम में मालगाड़ी बेपटरी हो गई। शुक्रवार को 14.43 बजे दानापुर मंडल के फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड के दनियावां स्टेशन के निकट प्वाइंट नं. 51 पर मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतर गए।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

मालगाड़ी के पटरी से उतरते ही, वहां अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। स्टेशन प्रबंधन ने इसकी सूचना दानापुर मंडल स्थित अधिकारियों को दी। जिसके बाद दानापुर मंडल के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और पटरी को सुचारू रूप से चालू करने में जुट गए।

कई ट्रेनों के रूट में बदलाव

मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण फतुहा-इस्लामपुर रेल खंड पर कई गाड़ियों को रद्द करने के साथ-साथ कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया। जिसके कारण हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिचालन को पुनर्बहाल करने के लिए दानापुर से घटना स्थल के लिए दुर्घटना राहत यान (SPART) रवाना होकर मौके पर पहुंचा और डिब्बों को हटाने में जुट गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!